जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जय राम सरकार ने दी बड़ी सौगात : विपिन नैहरिया

भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जेसीसी की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अनेकों लाभ देकर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:00 PM (IST)
जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जय राम सरकार ने दी बड़ी सौगात : विपिन नैहरिया
प्रदेश सरकार ने जेसीसी की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अनेकों लाभ देकर बड़ी सौगात दी है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जेसीसी की बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अनेकों लाभ देकर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है और उन्होंने जेसीसी की बैठक में हर वर्ग का ख्याल रखा है। बुधवार को यहां जारी एक बयान में विपन नैहरिया ने कहा कि छठे वेतन आयोग को लागू करने से प्रदेश के हर कर्मचारी ही नहीं बल्कि पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी जयराम सरकार कर्मचारी हित में निर्णय लेती रहेगी। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के कुछ मसले यदि शेष रहे होंगे तो भविष्य में भी सरकार उन पर अमल करेगी। उन्होंने न्यू पेंशन स्कीम एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों के परिवारों को पेंशन देने के ऐलान को सरकार का बड़ा एवं महत्वकांक्षी निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2003 के बाद सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में लिए गए फैसलों को ऐतिहासिक बताते हुए नैहरिया ने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी वर्ग के हित में निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी, किसान, बागवान और आम जनता की सरकार 2022 में फिर से सत्ता में वापसी करेगी, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से डट गए है।

chat bot
आपका साथी