परागपुर में दो करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम

विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:22 PM (IST)
परागपुर में दो करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम
परागपुर में दो करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। परागपुर में दो करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं घरद्वार पर मिलेंगी।

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वीरवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की नलसूहा पंचायत में छह करोड़ रुपये से बनने वाले मंदबाड़ा-करोल वाया चनौरिया बस्ती, बाबा बलोटू मंदिर, सुकेड़, डंडारी व नलसूहा खड्ड मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए कई लोगों ने भूमि दान की है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य चलते रहे। वह हलके में विकास कार्यों की गति रुकने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि 54 लाख रुपये से हारपुखर-चनौता संपर्क मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। 12 लाख रुपये से बगली-मंदबाड़ा सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सात लाख रुपये से नलसूहा स्कूल तक सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 3.10 करोड़ रुपये से बगली-पक्का परोह-नलसूहा वाया सुकार सड़क का निर्माण और सात करोड़ से भरवाईं-कलोहा सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।

इस मौके पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग कुलदीप राणा, डीएफओ देहरा डा. आरके डोगरा, जीएम एसपीएसआइडीसी डीके शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सनेहलता परमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी