दिल्ली में अनुराग से मिले उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के उद्योग परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर के साथ दिल्ली में मुलाकात की। बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न मामलों पर चर्चा उनसे चर्चा की।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:30 PM (IST)
दिल्ली में अनुराग से मिले उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर
बिक्रम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर से दिल्‍ल्‍ी में मुलाकात की।

जसवां परागपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर के साथ दिल्ली में मुलाकात की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न मामलों पर चर्चा के साथ-साथ अन्य अहम मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसवां परागपुर विस क्षेत्र की विभिन्न खड्डों के तटीकरण तथा सेंट्रल रोड फंड की राशि को शीघ्र जारी करवाने तथा जसवां परागपुर में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करवाने सहित विभिन्न विकासशील मामलों पर चर्चा की। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के समक्ष सभी विषयों को रखने एवं विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। प्रदेश सहित जसवां परागपुर के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

परागपुर के विकास व खड्डों के तटीकरण का मामला केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से उठाया है उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई है। अनुराग ठाकुर का सहयोग हमेशा प्रदेश सरकार व क्षेत्र के लोगों को मिलता रहा है। उन्हें आशा है कि इन समस्याओं का भी समाधान होगा और जनता राहत की सांस लेगी। अक्सर बरसात के दिनों में जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। पूर्व में कई तरह की बाढ़ का सामना जनता को करना पड़ा है। लेकिन यह हर बार की बात न होकर रह जाए जब भी बरसात आए तो लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए खड्डों का तटीकरण आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी