इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन करने वालों से वसूला 1 लाख 65 हजार जुर्माना

इंदौरा के गांव टिप्परी में चक्की खड्ड का आज खनन अधिकारी नीरज कांत ने अचानक दौरा किया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने चक्की खड्ड में सरेआम अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:00 PM (IST)
इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन करने वालों से वसूला 1 लाख 65 हजार जुर्माना
पुलिस ने 3 जेसीबी व एक टिप्पर से अवैध खनन करने पर वसूले 1 लाख 65 हजार

इंदौरा, जेएनएन। इंदौरा के गांव टिप्परी में चक्की खड्ड का आज खनन अधिकारी नीरज कांत ने अचानक दौरा किया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने चक्की खड्ड में सरेआम अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। खनन अधिकारी नीरज कांत ने मौके पर ही 3 जेसीबी व एक टिप्पर को धर दबोचा व मौके पर ही उनसे 1 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन करने वाले बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी