इंदौरा के पलाखी में 60 परिवार हुए भाजपा में शामिल, विधायक रीता धीमान बोलीं- विकास में नहीं रहेगी कोई कमी

Indora Palakhi Village पलाखी गांव के साठ परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीता धीमान व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर बलवान सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उक्त गांव के 60 परिवारों के सदस्‍यों ने भाजपा पर विश्वास जताया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 09:45 AM (IST)
इंदौरा के पलाखी में 60 परिवार हुए भाजपा में शामिल, विधायक रीता धीमान बोलीं- विकास में नहीं रहेगी कोई कमी
पलाखी गांव के साठ परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

इंदौरा, जेएनएन। पलाखी गांव के साठ परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीता धीमान व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर बलवान सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उक्त गांव के 60 परिवारों के सदस्‍यों ने भाजपा पर विश्वास जताया। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी रछपाल सिंह, पूर्व उपप्रधान शमशेर सिंह, राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक व मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक रीता धीमान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना। इस बार इंदौरा क्षेत्र में हुए पंचायती राज चुनाव में भी 53 में से 43 पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान-उपप्रधान जीत कर आए हैं तो वहीं बीडीसी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर भी भाजपा सर्वसम्मति से काबिज हुई है।

chat bot
आपका साथी