इंदौरा की विधायक रीता धीमान के ससुर का 95 वर्ष की उम्र में देहांत, डेयरी कारोबार करते थे ध्‍यान चंद

Indora MLA Rita Dhiman इंदौरा की विधायक रीता धीमान के ससुर व श्याम लाल धीमान के पिता ध्यान चंद का रात सवा तीन बजे के करीब देहांत हो गया। वह 95 वर्ष के थे। स्वर्गीय ध्यान चंद पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्‍पताल में उपचार चल रहा था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:53 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 02:30 PM (IST)
इंदौरा की विधायक रीता धीमान के ससुर का 95 वर्ष की उम्र में देहांत, डेयरी कारोबार करते थे ध्‍यान चंद
इंदौरा की विधायक रीता धीमान के ससुर व श्याम लाल धीमान के पिता ध्यान चंद।

ढांगूपीर, संवाद सूत्र। Indora MLA Rita Dhiman, इंदौरा की विधायक रीता धीमान के ससुर व श्याम लाल धीमान के पिता ध्यान चंद का रात सवा तीन बजे के करीब देहांत हो गया। वह 95 वर्ष के थे। स्वर्गीय ध्यान चंद पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्‍पताल में उपचार चल रहा था। उन्होंने रात सवा तीन बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कड़ी मेहनत की ओर अन्य लोगों को भी कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। वह डेयरी का कारोबार करते थे।

स्वर्गीय ध्यान चंद अपने अपने भाई बहनों में चौथे नंबर पर थे। इनकी पत्नी दर्शना देवी व बच्‍चों में चार पुत्र और एक पुत्री है। उनका अंतिम संस्कार आज 12 बजे पैतृक गांव सूरजपुर उपरला में किया गया। उनकी मौत पर विभिन्न समाज सेवी संगठनों व उनके नाते रिश्तेदारों व संगठन के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। भगवान से दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भाजपा नेताओं सहित विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने विधायक रीता धीमान के ससुर के देहांत पर शोक व्यक्त किया है। मंडल अध्यक्ष इंदौरा बलवान सिंह, रंजीत पठानिया पूर्व जिला अध्यक्ष, मोती लाल जोशी, अशोक इंदौरिया, दीपक सलारिया ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने बताया दिवंगत ध्यान चंद धीमान मेहनतकश व्यक्ति थे। व्यापार मंडल व अन्य संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

राजेश ठाकुर विधायक गगरेट, एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम, जल शक्ति विभाग के अध‍िशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान, करण सिंह पठानिया भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी