गायक नरेंद्र ठाकुर को इस खास गाने के लिए मुख्‍यमंत्री के हाथों मिला हिमाचल गौरव पुरस्कार, जानिए

Himachal Gaurav Award संगीतकार नरेंद्र ठाकुर को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 04:37 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 04:37 PM (IST)
गायक नरेंद्र ठाकुर को इस खास गाने के लिए मुख्‍यमंत्री के हाथों मिला हिमाचल गौरव पुरस्कार, जानिए
गायक नरेंद्र ठाकुर को इस खास गाने के लिए मुख्‍यमंत्री के हाथों मिला हिमाचल गौरव पुरस्कार, जानिए

कुल्लू, जेएनएन। बेटी अनमोल धन सा यारो, सबे शुणा ऐसा गला हो... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर गाये गाने के लिए संगीतकार नरेंद्र ठाकुर को राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र ठाकुर को इसके अलावा हिमाचल के बेहतर कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया। इसमें बालकृष्ण शर्मा को फ़िल्म जगत में सराहनीय कार्य के लिए, बीरबल शर्मा को संस्कृति व सांस्कृतिक सौंदर्य को फ़ोटो गैलरी के माध्यम से संरक्षण पर, डॉक्‍टर मंगत राम डोगरा को चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए व नरेंद्र ठाकुर को लोक संगीत में सराहनीय योगदान के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा हिमाचल सिविल सेवा पुरस्कार के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को मुख्यमंत्री 1100 हेल्पलाइन के माध्यम से जनता की समस्‍याओं के समाधान के लिए किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। इसके अलावा ललित जैन को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिया गया। उपायुक्त रहते हुए सिरमौर जिला में पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन के डूना पतल बनाने के लिए सिविल सेवा पुस्कार दिया गया है। प्रेरणा स्त्रोत सम्मान के लिए सुषमा वर्मा को खेल के क्षेत्र में और संदीप कुमार को साहसिक एवं सामाजिक कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। हालांकि इस मौके पर किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। केवल मात्र राष्ट्रगान की धुन सुनाई गई।

हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 74वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया गया। इस समरोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही समरोह में पुलिस, गृह रक्षा, आईटीबीपी जवानों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट की सलामी दी। इसके साथ-साथ जवानों कई तरह के करतब भी दिखाए, जो जनता के आकर्षण का केंद्र रहे। कोरोना महामारी के चलते राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष सादे अंदाज में मनाया गया।

chat bot
आपका साथी