नगरोटा सूरियां में 24 में से 14 कांग्रेसी बने बीडीसी सदस्य

जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड नगरोटा सूरियां की 24 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 14 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है जबकि भाजपा समर्थित छह प्रत्याशी ही जीत हासिल कर पाए हैं और चार आजाद प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत दर्ज करवाई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:00 PM (IST)
नगरोटा सूरियां में 24 में से 14 कांग्रेसी बने बीडीसी सदस्य
नगरोटा सूरियां की 24 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 14 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है

नगरोटा सूरियां, जेएनएन। जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खंड नगरोटा सूरियां की 24 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 14 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि भाजपा समर्थित छह प्रत्याशी ही जीत हासिल कर पाए हैं और चार आजाद प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत दर्ज करवाई है।

इसी तरह विकास खंड नगरोटा सूरियां के तहत जिला परिषद के चार वार्डों में  भाजपा व कांग्रेस के दो-दो प्रत्याशी विजयी रहे। जिला परिषद के वार्ड नगरोटा सूरियां से वीना धीमान ने चौथी बार जिला पार्षद बनी है। वीना धीमान कांग्रेस समर्थक है।

पंचायत समिति की मतगणना में भाली वार्ड से संतोष कुमारी (कांग्रेस), त्रिलोकपुर से जगदीश सिंह (भाजपा), जांगल से अनु शर्मा (भाजपा), कुठेहड़ से सुरिंद्र कुमार (कॉंग्रेस), डोल(भटेड) से कुसमलता (कांग्रेस), कोटला से मोनिका (भाजपा), बही पठियार से साक्षी देवी (कांग्रेस), कोठीबंडा से रमन कुमारी (आजाद), लुधियाड़ से जोगिंदर पाल (आजाद), नरगाला से नीना कुमारी (कांग्रेस), फारियां से उमेश कुमार (कांग्रेस), नाणा (वंडेरु) से पूजा देवी (कांग्रेस), कहरियां  रजनिश्वर (आजाद), हरसर से विवेक चौधरी (कांग्रेस), घाड़-II से कुसुम (आजाद), जरोट से सरुप (कांग्रेस) , बासा से वनमाला(भाजपा), भटेड से सुनीता कुमारी(कांग्रेस), विलासपुर से शेर सिंह (कांग्रेस), नंदपुर भटोली से मोहिंद्र (कांग्रेस), लुदरेट से धीरज अत्री (भाजपा), कथोली से वीना देवी (कांग्रेस), नगरोटा सूरियां से रेणुका (भाजपा), कटोरा  से मनजीत सिंह (कांग्रेस) ने जीत हासिल की। इसी तरह विकास खण्ड नगरोटा सूरियां के चार जिलापरिषद वार्डों में भाली वार्ड से नर्वदा ठाकुर (भाजपा), फारियां वार्ड से अंजुबाला (कांग्रेस), घाड़-II वार्ड से जीवना (भाजपा) व नगरोटा सूरियां वार्ड से वीना धीमान (कांग्रेस) ने जीत हासिल की।

उधर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा हल्के में पहले नगर पंचायत ज्वाली में भाजपा को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और अब पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भारी बढ़त मिलने से लोगों भाजपा विधायक की कारगुजारी का आयना दिखा दिया है। उन्होंने कहा की ज्वाली में भाजपा पंचायत चुनावों में भाग्य आजमा रहे मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारियों की भी जीत दर्ज नहीं करवा पाई।

chat bot
आपका साथी