जयसिंहपुर में भाजपा के अधिकतर प्रत्याशी एवं कथित नेताओं को देखनी पड़ी हार : गोमा

जयसिंहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर भाजपा का ग्राफ बुरी तरह से गिर गया है। जयसिंहपुर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं कल तक भाजपा को बेहतर समर्थक कहती थी उनको जनता ने पंचायत चुनावों में हराकर नकार दिया है और उनको आइना दिखाया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:35 AM (IST)
जयसिंहपुर में भाजपा के अधिकतर प्रत्याशी एवं कथित नेताओं को देखनी पड़ी हार : गोमा
पंचायत चुनावों में जयसिंहपुर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

पंचरुखी, जेएनएन। जयसिंहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर भाजपा का ग्राफ बुरी तरह से गिर गया है। जयसिंहपुर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं कल तक भाजपा को बेहतर समर्थक कहती थी उनको जनता ने पंचायत चुनावों में हराकर नकार दिया है और उनको आइना दिखाया है।

कुल मिला कर जयसिंहपुर भाजपा की इन पंचायत चुनावों में पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने बताया की जयसिंहपुर भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा राणा चुनाव हारी है, वहीं भाजपा जिला संयोजक अनु राधा शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा है। जयसिंहपुर भाजपा में अपनी बेहतर पैठ बताने वाली उर्मिला भूरिया भी चुनाव हार चुकी है। इतना ही नहीं जयसिंहपुर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मीरा राणा भी चुनाव में हार का मुंह देख चुकी है।

यादविंद्र गोमा ने बताया कि जयसिंहपुर की तकरीबन सभी पंचायतों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और आने वाले विधानसभा चुनावों की लहर कांग्रेस का रूख कर लिया है, हालांकि गोमा ने अपनी पंचायत लदोह में कांग्रेस समर्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया और बधाइयां देते हुए बताया की जयसिंहपुर भाजपा के झूठ का प्रचार की पोल इन चुनावों में खुल कर सामने आई है।

chat bot
आपका साथी