चंबा में व्‍यक्ति को सांप के साथ खेलना पड़ गया महंगा गई जान, हाथ में पकड़कर चूमने लगा और मार दिया डंक

Snake Bite सांप को देखते ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन एक शख्‍स सांप के साथ ही खेलने लगा यह खेल उसे काफी महंगा पड़ गया। जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के संधवार गांव में एक व्यक्ति ने सांप को चूम लिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:29 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:29 AM (IST)
चंबा में व्‍यक्ति को सांप के साथ खेलना पड़ गया महंगा गई जान, हाथ में पकड़कर चूमने लगा और मार दिया डंक
चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के संधवार गांव में एक व्यक्ति ने सांप को चूम लिया।

सलूणी (चंबा), संवाद सहयोगी। Snake bite In Chamba, सांप को देखते ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन एक शख्‍स सांप के साथ ही खेलने लगा, यह खेल उसे काफी महंगा पड़ गया। जिला चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल के संधवार गांव में एक व्यक्ति ने सांप को चूम लिया। जिस कारण सांप ने व्यक्ति को डस लिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्‍त 38 वर्षीय देवो पुत्र नंदू के तौर पर हुई है। देवो ने रविवार देर शाम को एक सांप को पकड़ा था व वह सांप को अपने मुंह में डालने लगा।

पहले तो सांप अपनी जान बचाने के लिए उसके चंगुल से छूटने का प्रयास करता रहा। लेकिन जब देवो ने सांप को नहीं छोड़ा तो सांप ने व्यक्ति को मुंह पर डस लिया। इससे जीभ में सूजन आ गई। देर शाम को व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्ची यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि सांप को छोड़ दो लेकिन देवो कुमार ने सांप को नहीं छोड़ा और सांप के साथ खेलना उसे भारी पड़ गया।

मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने की है। उधर तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी