गाड़ी न रोकने पर दुकानदार पर दाग दी गोली

संवाद सूत्र इंदौरा पुलिस थाना डमटाल के तहत बाड़ी कंदरोड़ी के एक दुकानदार को कुछ लोगों ने रुकने का इशारा किया। जब दुकानदार ने रात होने के कारण गाड़ी नहीं रोकी तो उन्होंने गोली दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:53 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:53 AM (IST)
गाड़ी न रोकने पर दुकानदार पर दाग दी गोली
गाड़ी न रोकने पर दुकानदार पर दाग दी गोली

संवाद सूत्र, इंदौरा : पुलिस थाना डमटाल के तहत बाड़ी कंदरोड़ी के एक दुकानदार को कुछ लोगों ने रुकने का इशारा किया। जब दुकानदार ने रात होने के कारण गाड़ी नहीं रोकी तो उन्होंने गोली दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कर्ण सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बाड़ी कंदरोड़ी ने बताया कि शनिवार देर रात वह दुकान बंद कर अपनी कार (एचपी 97-7619) से घर जा रहा था। रास्ते में कंदरोड़ी स्कूल के समीप चार लोगों ने रुकने का इशारा किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो लोगों ने पीछे से गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनते ही वह गाड़ी को भगाकर घर ले गया। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

.......

वरनोली के जंगल में युवक ने लगाया फंदा

संवाद सूत्र, इंदौरा : पुलिस थाना इंदौरा के तहत वरनोली के एक युवक ने जंगल में फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृत युवक की पहचान 22 वर्षीय अशोक कुमार निवासी वरनोली के रूप में हुई है।

रविवार सुबह अशोक कुमार घर से जंगल की ओर गया था। घर न लौटने पर जब स्वजन ने अशोक की तलाश की तो जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला। पंचायत गदराना के प्रधान की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा। अशोक कुमार मजदूरी करता था। उसके पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया है।

.............

टै्रक्टर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

संवाद सूत्र, पंचरुखी : पुलिस थाना बैजनाथ के तहत नाग मोड़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय प्रिस पुत्र अमर सिंह निवासी मझैरना के रूप में हुई है।

ट्रैक्टर सुगर से मझैरना जा रहा था। नाग मोड़ पर प्रिस ने चालक से लिफ्ट मांगी और इस पर चालक ने हल्की से ब्रेक लगाई। इसी बीच प्रिस ने चलते ट्रैक्टर में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर टायर के नीचे आ गया। घायल अवस्था में प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान नाग मोड़ मनजीत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस थाना बैजनाथ प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि प्रिंस के स्वजन ने बयान दिया है कि मौत डंगे से गिरने से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी