पेंशन नहीं तो कर्मचारी संगठन करेगा प्रदर्शन

संवाद सहयोगी ज्वालामुखी प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 02:39 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 02:39 AM (IST)
पेंशन नहीं तो कर्मचारी संगठन करेगा प्रदर्शन
पेंशन नहीं तो कर्मचारी संगठन करेगा प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक ज्वालामुखी में नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसके आचार्य मुख्य सलाहकार, बलदेव राणा महासचिव, जितेंद्र जम्वाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगन्नाथ, राजकुमार गुप्ता, दौलत शर्मा, जेपी कालिया, डीके वालिया, हरीश महाजन, एमआर चंबियाल, एमएल डोगरा, गजेंद्र शर्मा, शिव शर्मा सर्वजीत आदि सदस्यों के अलावा 70 आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किए गए, जिसमें वर्ष 2007 में विधिवत रूप से गठित निगम पेंशन ट्रस्ट व फंड में लगभग 38 करोड़ की बैंकों में जमा राशि के अलावा लगभग 40 करोड रुपये एम्प्लायर शेयर की उपलब्धता के बावजूद सेवानिवृत्ति कल्याण संगठन की लगातार मांग को अनसुना करके निगम प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार ने 300 से अधिक सेवानिवृत्त एवं 80 के लगभग मृतकों के आश्रितों को पेंशन सुविधा नहीं शुरू की गई।

बैठक में इस मुद्दे के शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान के लिए मामला पुन: मुख्यमंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से निगम प्रबंधन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के लगातार भारी लाभ अर्जित किए जाने के बावजूद निगम प्रबंधन ने पेंशन ट्रस्ट फंड में अपना प्रॉमिस कंट्रीब्यूशन देना बंद कर दिया है, जिसका बकाया सात करोड़ का प्रावधान करवाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों उनके आश्रितों को निगम प्रबंधन द्वारा 30 मार्च 2021 तक पेंशन सुविधा शुरू नहीं किए जाने की स्थिति में निगम सेवानिवृत्त कल्याण संगठन मजबूरन निगम प्रबंधन एवं सरकार के खिलाफ मुख्यालय शिमला व अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल इत्यादि के माध्यम अपनी आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

chat bot
आपका साथी