Shimla Tourist Murder : पति ने सिर पर वार कर की थी हरियाणा की महिला की हत्या

Shimla Tourist Murder हरियाणा की रहने वाली विवाहिता की मौत की पहेली को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। शिमला पुलिस ने आरोपित पति को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूल रूप से जींद का निवासी है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:30 PM (IST)
Shimla Tourist Murder : पति ने सिर पर वार कर की थी हरियाणा की महिला की हत्या
पति ने सिर पर वार कर की थी हरियाणा की महिला की हत्या। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Tourist Murder, हरियाणा की रहने वाली विवाहिता की मौत की पहेली को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी। शिमला पुलिस ने आरोपित पति को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित मूल रूप से जींद का निवासी है। वह छह साल से पंचकूला में रह रहा है। पति के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला पीजीआइ में ङ्क्षजदगी व मौत से जूझ रही थी। पीजीआइ में महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि कुफरी में उसके पति ने उसके सिर पर वार किया था। दो दिन पहले यानी 12 अक्टूबर को महिला ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया।

शिमला पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपित को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान 35 वर्षीय रङ्क्षवद्र मलिक के रूप में हुई है। इस महिला के साथ उसकी दूसरी शादी थी।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को 29 वर्षीय महिला पति व बच्चे के साथ शिमला घूमने आई थी। अगले दिन वे अपनी कार में सवार होकर कुफरी निकले। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और पति ने किसी भारी चीज से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और गंभीर हालत में उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पति ने बड़ी सफाई के साथ इस घटना को हादसे का रूप दे दिया। पीजीआइ में कई दिनों तक महिला ङ्क्षजदगी और मौत से जूझती रही। नौ अक्टूबर को पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया।

महिला ने 12 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। इसके बाद शिमला पुलिस ने डीएसपी मंगत राम की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच के बाद इस फैसले पर पहुंची की महिला के पति ने ही इसे अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी