परवाणू में पति पर पत्नी का गला घोंट हत्या करने का आरोप

सोलन जिला के पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू के टकसाल गांव में संदीप निवासी डाकघर दुर्जनपुर तहसील सुलेमानपुर जिला बेलिया उत्तर प्रदेश पर 22 वर्षीय पत्नी काजल की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:35 PM (IST)
परवाणू में पति पर पत्नी का गला घोंट हत्या करने का आरोप
परवाणू में पति पर पत्नी का गला घोंट हत्या करने का आरोप है। जागरण आर्काइव

परवाणू, संवाद सूत्र। सोलन जिला के पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू के टकसाल गांव में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप निवासी डाकघर दुर्जनपुर, तहसील, सुलेमानपुर, जिला बेलिया, उत्तर प्रदेश पर 22 वर्षीय पत्नी काजल की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने बताया कि काजल के माता-पिता ने शनिवार शाम काजल को फोन किया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद सुबह उसके कमरे पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा पाया। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा तो वहां काजल को मृत पाया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का मामला दर्जकर तलाश जारी कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों तीन महीने से रोशन लाल ठाकुर, लोअर टकसाल के पास किराये पर रहते थे।

उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को आइजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है व जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ऊना में अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना हरोली के तहत रामपुर पुल के समीप अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा है। व्यक्ति से सात बोतल देसी शराब बरामद की है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। शनिवार शाम को हरोली पुलिस रामपुर पुल पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने जगदीश कुमार निवासी लोअर बढेड़ा को अवैध शराब सहित काबू किया। थाना प्रभारी हरोली सन्नी गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने जगदीश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी