मंडी में कल जिला मुख्यालय से 67 रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें, शिमला व धर्मशाला के लिए भी सेवा

HRTC Bus Service जिला मंडी में कल से 67 रूट पर निगम की बसें दौड़ेंगी। इसमें जिला से बाहर प्रदेश में चार रूट पर बसें चलेंगी। निगम ने इसके लिए योजना बना ली है। इन रूट के लिए 200 के करीब स्टाफ को भी बुला लिया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 12:51 PM (IST)
मंडी में कल जिला मुख्यालय से 67 रूटों पर दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें, शिमला व धर्मशाला के लिए भी सेवा
जिला मंडी में कल से 67 रूट पर निगम की बसें दौड़ेंगी।

मंडी, जागरण संवाददाता। HRTC Bus Service, जिला मंडी में कल से 67 रूट पर निगम की बसें दौड़ेंगी। इसमें जिला से बाहर प्रदेश में चार रूट पर बसें चलेंगी। निगम ने इसके लिए योजना बना ली है। 50 फीसदी सवारियों के साथ चलने वाले इन रूट के लिए 200 के करीब स्टाफ को भी बुला लिया गया है। बसों को सैनेटाइज करने के साथ रूट पर भेजा जाएगा। वहीं चालक परिचालक ये सुनिश्चित करेंगे कि बस में लोग मास्क लगाकर ही बैठे। निजी बसों के न चलने से निगम की बसों को लाभ होगा। वहीं ग्रामीण इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। कल से बाजार 5 बजे तक खुलेंगे तो बसें चलने से गांव से आने वाले खरीददारों से दुकानदारों को भी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी डिपो गोपाल शर्मा का कहना है जिला में 67 बस रूटों को बहाल किया जा रहा है। स्टाफ को समय पर आने को कह दिया गया है। 

प्रदेश में चलने वाले रूट मंडी-शिमला नॉन स्टाप सुबह 5.50 बजे मंडी-बद्दी वाया नालागढ़ सुबह 7.45 बजे मंडी-मनाली सुबह 9 बजे जंहैहली-बद्दी दोपहर 1 बजे ज्यूरी-धर्मशाला शाम 4.10 बजे जिला में दिन में चलने वाले रुट मंडी-सरची-मंडी सुबह 6 बजे मंडी-जंजैहली-छत्तरी सुबह 6 बजे मंडी-गागल-सकरोह सुबह 8 बजे मंडी-बथेरी-आरंग सुबह 8.15 बजे मंडी-वायर सुबह 8.15 बजे मंडी-कुफरधार सुबह 9 बजे मंडी-चंढेह वाया जोगणी मझवाड़ सुबह 9 बजे मंडी-कमलाह वाया धर्मपुर सुबह 9.30 बजे मंडी-सराची वाया लंबाथाच सुबह 10 बजे मंडी-शिकावरी वाया पंडोह सुबह 10.15 बजे मंडी-थनोगी वाया ज्वालापुर सुबह 11.30 बजेवा मंडी-च्यूणी वाया चैलचौक-गोहर दोपहर 12.20 बजे मंडी-संधोल धर्मपुर तक दोपहर 12.30 बजे मंडी-कोटली-अरठी वाया नलहोग दोहपर 12.30 बजे मंडी-गाड़ागुसैणी दोहपर 12.45 बजे मंडी-लोट-ज्योग दोहपर 12.45 बजे मंडी-सुधार दोपहर 1.30 बजे मंडी-सदयाण-ढंडाल दोपहर 1.25 बजे मंडी-डिडर-चलौट दोपहर 3 बजे मंडी-सदयाणा दोपहर 2 बजे मंडी-बरोट वाया पधर दोपहर 2 बजे मंडी-जंजैहली छत्तरी-काकडाधार दोपहर 2 बजे मंडी-ढंडाल सैण दोपहर 2 बजे मंडी-बायर दोपहर 2 बजे मंडी-मझोल वाया परवाड़ा दोपहर 2.30 बजे मंडी-जोगिंद्रनगर वाया कोटली दोपहर 2.40 बजे मंडी-मझोल वाया बगस्याड़ दोपहर 2.40 बजे मंडी-बथेरी-आरंग दोपहर 2.45 बजे मंडी-पधर दोपहर 3 बजे मंडी-कुफरधार वाया नसलोह दोपहर 3 बजे मंडी-शिवाबदार दोपहर 3 बजे मंडी-कुफरी-पडग्वाली दोपहर 3.15 बजे मंडी-कशीमलीधार दोपहर 3.15 बजे मंडी-गोहर-बस्सी दोपहर 3.25 बजे मंडी-चुक्कू-खजरी दोपहर 3.45 बजे मंडी-वाया पाथा गोभरता रिवालसर तक शाम 4.40 बजे मंडी-ढलवाणी शाम 5.15 बजे मंडी-सकरोह शाम 5.30 बजे मंडी-दूसरा खाबू शाम 4.50 बजे मंडी-धुंआ देवी-लालूखरीधार शाम 5 बजे मंडी-किलिंग-बाढू शाम 5.15 बजे मंडी-मौबीसेरी वाया पंडोह शाम 5.15 बजे मंडी-रियूर वाया रिवाससर शाम 5.15 बजे मंडी-पलाहरोपी द्रंग शाम 5.15 बजे मंडी-डूहकी वाया कमांद शाम 5.15 बजे मंडी-गोहर स्यांज वाया गागल शाम 5.25 बजे मंडी-थट्टा शाम 5.25 बजे मंडी-कुफरधार वाया नसलोह शाम 5.30 बजे मंडी-सदयाणा-ढंडाल शाम 5.30 बजे मंडी-कोटमोर्स-चैलचौक-पिपलागलू शाम 5.30 बजे मंडी-पैड़ी शाम 6 बजे मंडी-तुंग बीडी शाम 5.30 बजे मंडी-कोठीगैहरी शाम 5.30 बजे मंडी-कलोथर शाम 5.30 बजे मंडी-डूहकी वाया घ्राण शाम 5.30 बजे मंडी-बनायट शाम 5.30 बजे मंडी-पाली वाया तरयाम्ली शाम 5.45 बजे मंडी-जोगिंद्रनगर शाम 6 बजे मंडी-सदयाणा कोट शाम 6 बजे मंडी-किपड़ शाम 6 बजे मंडी डोलरा बल्ह शाम 6 बजे मंडी-बटाहण वाया मराथू शाम 6.15 बजे

chat bot
आपका साथी