दीपावली पर एचआरटीसी चलाएगा 212 विशेष बसें, बाहर से आने वालों को नहीं होगी दिक्कत

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दीपावली पर अन्य राज्यों से हिमाचल आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त रूट पर विशेष बसें चलाएगा। इससे दूसरे राज्यों में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को घर आने में किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 09:13 PM (IST)
दीपावली पर एचआरटीसी चलाएगा 212 विशेष बसें, बाहर से आने वालों को नहीं होगी दिक्कत
दिवाली पर विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दीपावली पर अन्य राज्यों से हिमाचल आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त रूट पर विशेष बसें चलाएगा। इससे दूसरे राज्यों में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों को घर आने में किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। दो व तीन नवंबर को 212 विशेष बसें चलाई जाएंगी। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से बसों को चलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दो दिन में प्रदेश के हर जिला व क्षेत्र के लिए अन्य राज्यों से बसें चलेगी। जबकि प्रदेश के अंदर लंबे रूट को समायोजित किया जाएगा।

एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवाओं का शेडयूल तैयार कर लिया है। इसमें कितनी बसें, किस डिपो से दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ जाएगी, इसका खाका तैयार किया है। इसके अतिरिक्त दीपावली के दिन यानी चार नवंबर को भी एचआरटीसी आन डिमांड भी दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से विशेष बसें चलाएगी। इसमें सवारियों के हिसाब से बसों की संख्या कम व अधिक हो सकती है। त्योहार के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों को पालन सुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दीपावली के दिन शाम पांच बजे के बाद लोकल बसें नहीं चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में देश के दूसरे शहरों में रहते हैं। दीपावली पर उन्हें घर आने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए विशेष बसें चलाने का फैसला लिया गया है। इससे परिवहन निगम के राजस्व में भी वृद्धि होने की संभावना है। कोरोना संकट के दौर में बसें न चलने से परिवहन निगम को घाटा झेलना पड़ रहा है। अभी तक पूरी बसों के बेड़े को सड़क पर उतारा नहीं जा सका है। 

किस रूट पर कितने बसें दौड़ेंगे

दिल्ली से चलने वाली बसें

यूनिट,दो नवंबर,तीन नवंबर

हमीरपुर,5,6

देहरा,4,5

ऊना,4,6

बिलासपुर,3,4

सरकारघाट,2,2

कुल्लू,2,2

बैजनाथ,4,4

पालमपुर,4,6

नगरोटा,4,5

धर्मशाला,3,5

पठानकोट,0,2

चंबा,0,1

नाहन,0,2

सोलन,0,2

शिमला,0,0

चंडीगढ़ से चलने वाली बसें

यूनिट,दो नवंबर,तीन नवंबर

चंबा,3,2

धर्मशाला,3,2

बैजनाथ,3,2

पालमपुर,3,2

नगरोटा,3,2

पठानकोट,2,2

देहरा,3,2

हमीरपुर,3,2

ऊना,3,3

बिलासपुर,4,5

परवाणु,2,2

रामपुर,0,2

नाहन,0,2

ग्रामीण,0,1

लोकल,0,1

तारादेवी,0,1

रोहड़ू,0,1

सोलन,3,5

बद्दी से चलने वाली बसें

रूट,दो नवंबर,तीन नवंबर

बद्दी-मंडी,0,1

बद्दी-चंबा,0,2

बद्दी-धर्मशाला,0,2

बद्दी-पालमपुर,0,1

बद्दी हमीरपुर/सुजानपुर,2,2

chat bot
आपका साथी