प्रदेश में सरकार के आदेश पर ही दौड़ेगीं एचआरटीसी बसें सड़क पर

हिमाचल पथ परिवहन निगम को सरकार के आदेश का इंतजार है। सरकार आदेश करेगी तो पथ परिवहन निगम की बसें सड़क पर दौड़ेंगी। एचआरटीसी अपनी तरफ से तैयार है। अब फैसला सरकार ने लेना है जो भी आदेश सरकार की तरफ से मिलेंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:40 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:40 AM (IST)
प्रदेश में सरकार के आदेश पर ही दौड़ेगीं एचआरटीसी बसें सड़क पर
हिमाचल पथ परिवहन निगम को सरकार के आदेश का इंतजार है।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल पथ परिवहन निगम को सरकार के आदेश का इंतजार है। सरकार आदेश करेगी तो पथ परिवहन निगम की बसें सड़क पर दौड़ेंगी। एचआरटीसी अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार है। अब फैसला सरकार ने लेना है, जो भी आदेश सरकार की तरफ से मिलेंगी उन्हें पूरा किया जाएगा। यह कहना है धर्मशाला एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा का। उन्होंने बताया कि सरकार के जैसे निर्देश प्राप्त होंगे उसी तरह से बसें चलाई जाएंगी। बसों को रोज स्टार्ट किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें सैनिटाइज करवाने का कार्य भी चल रहा है। जैसे ही सरकार के आदेश होंगे उसी तरह से कार्य तेज किया जाएगा।

यह बोले रविदत्त शर्मा

निजी बस आपरेटर वेलफेयर सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने कहा कि अगर सरकार निजी बसों को चलाने का फैसला लेती है तो भी वह अपनी बसों को नहीं चलाएंगे। उन्होंने बताया कि वह कोरोना कर्प्यू लगने से पहले से ही हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह बसों को नहीं चलाएंगे।

ड्यूटियों को आने वाले लोग हो रहे परेशान

बसे न चलने से ड्यूटियों को आ रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिन लोगों के पास अपने दोपहिया व चोपहिया वाहन हैं। वह लोग तो अपने वाहनों पर आ जा रहे हैं, पर जिन लोगों के पास वाहन नहीं है वह या तो पैदल घर जा रहे हैं या जैसे तैसे किसी से लिफ्ट लेकर अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। रोजाना सरकारी व निजी कार्यालयों में आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़़ रही है। ऐसे में पैदल सफर के हिसाब से घरों से निकलना पड़ रहा है और शाम को देरी से घर पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी