एचआरटीसी स्टाफ को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने जताया सरकार का आभार
HRTC Workers Union हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश में परिवहन कर्मचारियों की कोरोना महामारी से हो रही मौतों के ऊपर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही परिवहन कर्मचारियों की फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में लिखित अधिसूचना जारी करने पर हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया है।
पालमपुर, संवाद सहयोगी। HRTC Workers Union, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश में परिवहन कर्मचारियों की कोरोना महामारी से हो रही मौतों के ऊपर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही परिवहन कर्मचारियों की फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में लिखित अधिसूचना जारी करने पर हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कहा जब से कोरोना महामारी देश में आई तब से लेकर अभी तक हिमाचल प्रदेश में अाठ परिवहन कर्मचारियों को जान गंवानी पड़ी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवहन कर्मचारियों को हमेशा ही फ्रंटलाइन वारियर्स के रूप में कार्य करने की कार्यशैली को देखते हुए सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी और परिवहन कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स मानते हुए करोना योद्धा का नाम दिया था। लेकिन अभी तक इसकी कोई लिखित अधिसूचना जारी नहीं की थी और हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इस मामले को बड़े जोर शोर से सरकार व निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया था और हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के अथक प्रयासों के बावजूद 14 मई 2021 को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन कर्मचारियों के लिए भी लिखित अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके लिए हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह, प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार रतन, अतिरिक्त महामंत्री कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष तेजराम, कार्यालय सचिव संतोष कुमार, प्रदेश सचिव कपिल राणा, रविंदर सिंह, राकेश कुमार, संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक की व अपने विचार रखे।
यह भी पढ़ें: Himachal Covid Deaths: होम आइसोलेशन की कमजोरी रिपोर्ट में देरी मरीजों पर भारी, 4 से 5 दिन बाद मिल रही दवाएं
यह भी पढ़ें: नैक ग्रेडिंग में सुस्त हिमाचल प्रदेश के कॉलेज, नहीं भेजी वार्षिक गुणवत्ता रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: इंदौरा पुलिस हुई सख्त, बैरियर नाके से बिना जरूरी काम घूम रहे लोगों को भेज रही घर वापस