रक्षा बंधन व भैया दूज की तर्ज पर बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को एचआरटीसी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा

HRTC Free Bus Service ईद उल अज़हा बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह तोहफा एचआरटीसी ने बकरीद पर दिया है। सूर्य अस्त तक यह सुविधा मुस्लिम महिलाओं को दी गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:03 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:03 AM (IST)
रक्षा बंधन व भैया दूज की तर्ज पर बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को एचआरटीसी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा
ईद उल अज़हा बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं एचआरटीसी की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। HRTC Free Bus Service, ईद उल अज़हा बकरीद पर मुस्लिम समुदाय की महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह तोहफा एचआरटीसी ने बकरीद पर दिया है। सूर्य अस्त तक यह सुविधा मुस्लिम महिलाओं को दी गई है। उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। यह सुविधा प्रदेश के भीतर रहेगी, प्रदेश के बाहर जाने पर किराया देना पड़ेगा। प्रदेश सरकार रक्षा बंधन व भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा देती है। इसी तरह से ईद पर भी महिलाओं को यह सुविधा दी गई है। एचआरटीसी की बस में महिलाओं को यह सुविधा मिल रही है। वहीं, जिला कांगड़ा में 31 मस्जिदों में द उल अज़हा बकरीद की नमाज अदा की गई। जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत नमाज अदा की गई व लोगों की खैरियत मांगी गई।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिंदू महिलाओं की तर्ज की मुस्लिम महिलाओं को भी त्‍यौहार पर यह सुविधा प्रदान की है। सरकार ने चुनावी वर्ष से पहले समुदाय के लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए व अपना बनाने के लिए यह तोहफा दिया है। हिमाचल में अभी उपचुनाव की तैयारी चल रही है। 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले सरकार काफी सक्रिय हो गई है व लोगों को लुभाने में जुट गई है। बीते दिन जयराम ठाकुर ने आनी के निरमंड में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

यह बोले एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को प्रदेश में मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। इसके लिए सरकार व निदेशालय से निर्देश मिले हैं। इसके तहत ईद पर महिलाओं को एचआरटीसी की बस में प्रदेश के भीतर यह सुविधा दी जा रही है। उन्होंने सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दी हैं।

chat bot
आपका साथी