आरएम के तबादले के विरोध में एचआरटीसी कर्मियों ने रोके बसों के पहिये, पूरे प्रदेश में आंदोलन का आह्वान

HRTC Employees Strike हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शिमला के कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी शहर में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप रखीl सुबह 1000 बजे तक कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन को समय दिया था कि तबादले को रद किया जाए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:45 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:04 PM (IST)
आरएम के तबादले के विरोध में एचआरटीसी कर्मियों ने रोके बसों के पहिये, पूरे प्रदेश में आंदोलन का आह्वान
परिवहन निगम शिमला के कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी शहर में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप रखी

शिमला, जागरण संवाददाता। HRTC Employees Strike, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शिमला के कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी शहर में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप रखी। सुबह 10:00 बजे तक कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन को समय दिया था कि तबादले को रद किया जाए। लेकिन तबादला रद न होने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। शिमला से लेकर ऊपरी शिमला सभी जगह पर परिवहन निगम की सेवाएं बंद हैं। अब धीरे-धीरे अन्य स्थानों पर भी बस सेवा को बंद किया जा रहा हैl निगम के कर्मचारी आरएम के तबादले से नाराज हैं। उनका तर्क है कि अधिकारी ने निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निगम के हित में बात की थी। इसलिए प्रबंधन ने निजी ऑपरेटरों के दबाव में उनका तबादला किया है, इसका विरोध कर रहे हैं।

एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बस सेवा ठप हो गई है व लोगों को आवागमन में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इसका कारण यह भी है कि प्रदेश में अभी निजी बसें सारी नहीं चल रही हैं। पचास फीसद के करीब ही निजी बसें सड़कों पर दाैड़ रही है। ऐसे में यदि कर्मचारी पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले जाते हैं। लोगों की दिक्‍कत बढ़ जाएगी। 

एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन अपनी मांग पर अड़ी हुई है व मांग न माने जाने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से उच्‍चस्‍थ अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। कर्मचारी किसी भी अधिकारी की बात मानने को तैयार नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी