हिमाचल से पंजाब के लिए दिन में चलती रहेंगी एचआरटीसी की बसें, इन रूटों पर मिलेगी नियमित सेवा

HRTC Bus Service हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पहले की तरह ही दिन में पंजाब के लिए चलती रहेंगी। अमृतसर के लिए निगम की बसें नहीं जा रही हैं हालांकि अब पठानकोट होशियारपुर लुधियाना आदि शहरों के लिए नियमित बसें चल रही हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 07:56 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 07:56 AM (IST)
हिमाचल से पंजाब के लिए दिन में चलती रहेंगी एचआरटीसी की बसें, इन रूटों पर मिलेगी नियमित सेवा
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पहले की तरह ही दिन में पंजाब के लिए चलती रहेंगी।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें पहले की तरह ही दिन में पंजाब के लिए चलती रहेंगी। अमृतसर के लिए निगम की बसें नहीं जा रही हैं, हालांकि अब पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना आदि शहरों के लिए नियमित बसें चल रही हैं। पंजाब में निगम की रात्रि बसें नहीं चल रही हैं। इसे कोरीडोर रूट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण वहां रात्रि कफ्र्यू लागू होने का कोई असर नहीं होगा। उधर, दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बसें कब दौड़ेंगी, इस पर अनिश्चतता बनी हुई है।

फिलहाल दिल्ली के लिए बसें कई दिन से बंद हैं। इसे बहाल करने पर अभी विचार नहीं हुआ है। जैसे ही किसानों के आंदोलन से हालात सामान्य होंगे, वैसे ही इन बस सेवाओं को बहाल किया जाएगा। अभी ये बसें चंडीगढ़ तक चलाई जा रही हैं।

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल के अनुसार उन्होंने पंजाब सरकार के अधिकारियों से भी बातचीत की है। वहां अभी तक रात्रि कर्फ्यू की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। लेकिन अगर जारी होगी भी तो भी हिमाचल की बस सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। दिल्ली के लिए बसें नहीं चलाई जा रही हैं। अगर आंदोलन खत्म हुआ, तभी सेवाएं बहाल होंगी। निगम की दिल्ली जाने वाली बसें चंडीगढ़ तक जा ही रही हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी