HP Police Bharti 2021: धर्मशाला में पुलिस भर्ती में हाई जंप में 215 व हाइट में 130 युवा हुए बाहर

HP Police Bharti 2021 पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज 15वां दिन है। मौसम फिर से बिगड़ा है ठंड में युवाओं को मैदान की बाधाएं पार करने में दिक्कत होगी जबकि 14वें दिन 784 युवा ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की बाधा पार करने में सफल रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:44 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:44 AM (IST)
HP Police Bharti 2021: धर्मशाला में पुलिस भर्ती में हाई जंप में 215 व हाइट में 130 युवा हुए बाहर
पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज 15वां दिन है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। HP Police Bharti 2021, जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज 15वां दिन है। मौसम फिर से बिगड़ा है ठंड में युवाओं को मैदान की बाधाएं पार करने में दिक्कत होगी, जबकि 14वें दिन 784 युवा ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की बाधा पार करने में सफल रहे हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाए गए कुल 1500 पुरुष उम्मीदवारों में से 1264 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे। इनमें से 10 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके व 784 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं। ऊंचाई के माप में 130, छाती के माप में 25, लंबी कूद में 53, ऊंची कूद में 215 व दौड़ में 56 अभ्यर्थी असफल हुए हैं।

अब तक यह युवक हुए मैदान में सफल

पहले दिन की भर्ती में 1500 उम्मीदवारों में से 493 ने मैदान पास किया है। जबकि 931 उम्मीदवार फेल रहे। दूसरे दिन 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए। जबकि 411 मैदान में फेल हुए । भर्ती के तीसरे दिन 689 ने मैदान पास किया जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। भर्ती के चौथे दिन 679 ने मैदान पास किया। पांचवें दिन 654 ने मैदान की बाधा को पार किया जबकि 524 पार नहीं कर पाए मैदान की बाधा। छठे दिन जबकि छठे दिन 524 भर्ती प्रक्रिया में सफल नहीं हो सके, जबकि 697 ने ग्राउंड पास किया। सातवें दिन 702 युवा मैदान प्रक्रिया में सफल रहे तो 134 युवा बाहर हो गए। पुलिस भर्ती के आठवें दिन 671 युवा पहली बाधा पार करने में सफल रहे हैं। भर्ती के नौंवे दिन 670 युवाओं ने ग्राउंड पास किया, जबकि 507 युवा ग्राउंड पास नहीं कर पाए। दसवें दिन 674 युवाओं ने ग्राउंड पास किया, जबकि 488 बाहर हो गए। ग्यारहवें दिन 623 परीक्षा में सफल हुए जबकि 530 असफल रहे। 12वें दिन 709 युवाओं ने ग्राउंड पास किया। जबकि 537 मैदान में पिछड़ गए।13वें दिन सोमवार को 703 युवाओं ने ग्राउंड पास कर लिया है। जबकि 531 फेल हुए हैं।

इन पदों के लिए आयोजित हो रही है भर्ती

पुलिस कांस्टेबल के 293 पद हैं। इसमें पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 व पुरुष चालक के 20 पद हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष कांस्टेबल के लिए 36 हजार 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुरुष चालक पद के लिए 1377, जबकि महिला कांस्टेबल पदों के लिए 11 हजार 756 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यह बोले पुलिस अदीक्षक

जिला पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डाक्‍टर खुशहाल शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी