HP Police Bharti: पुलिस में भर्ती होने के लिए ठंड में पसीना बहा रहे युवा, हाई जंप में मात खा रहे अभ्‍यर्थी

HP Police Bharti 2021जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज रविवार को पांचवां दिन है। युवा पुलिस की वर्दी पहनने के लिए मैदान में दौड़ रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:02 PM (IST)
HP Police Bharti: पुलिस में भर्ती होने के लिए ठंड में पसीना बहा रहे युवा, हाई जंप में मात खा रहे अभ्‍यर्थी
पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज रविवार को पांचवां दिन है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। HP Police Bharti 2021, जिला कांगड़ा पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही भर्ती का आज रविवार को पांचवां दिन है। युवा पुलिस की वर्दी पहनने के लिए मैदान में दौड़ रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। अब तक हुई भर्ती प्रक्रिया में ऊंची कूद व लंबाई युवाओं के लिए बाधा रही है। ज्यादातर युवा ऊंची कूद व हाईट में बाहर हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता व शक्ति से किया जा रहा है अन्य लोगों को पुलिस मैदान में प्रवेश की इजाजत नहीं है। पुलिस विभाग ने जहां भर्ती होने आए युवाओं की सुविधाओं का ध्यान रखा है, वहीं कोविड-19 प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है।

भर्ती के चौथे दिन 679 ने पास किया मैदान

पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रही पुलिस भर्ती के चौथे दिन शनिवार को 679 युवा पहली बाधा पार करने में सफल रहे हैं। चौथे दिन पुलिस मैदान धर्मशाला में 1500 पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बुलाए गए 1500 पुरुष उम्मीदवारों में से 1233 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे थे। जिनमें से 13 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके। वहीं 679 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं तथा ऊंचाई के माप में 130, छाती के माप में 13, लंबी कूद में 87, ऊंची कूद में 262 व दौड़ में 47 अभ्यार्थी असफल हुए हैं।

भर्ती के तीसरे दिन 689 ने पास किया मैदान

तीसरे दिन शुक्रवार को मैदान टेस्ट के लिए 1500 पुरुष उम्मीदवारों को बुलया गया था। इनमें से 1181 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पहुंचे। इनमें से 689 युवा शारीरिक क्षमता एवं दक्षता में सफल हुए हैं। जबकि 492 मैदान पास नहीं कर सके। इनमें लंबाई माप में 122, छाती के माप में 20, लंबी कूद में 77, ऊंची कूद में 236 अौर दौड़ में 37 अभ्यर्थी असफल हुए।

दूसरे दिन ऊंची कूद में 208 युवा हुए बाहर, 411 ने पास किया मैदान

भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 208 युवा हाई जंप पार नहीं कर पाए। जबकि पहले दिन भी सर्वाधिक 170 युवा ऊंची कूद में बाहर हो गए थे। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान वीरवार को बुलाए गए कुल 1147 पुरुष उम्मीदवारों में से 889 उम्मीदवार परीक्षा के लिए आए। जिनमें से 478 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए यानि ग्राउंड पास किया। जबकि 411 युवा ग्राउंड पास नहीं कर पाए। ग्राउंड पास न करने वालों कुल युवाओं में ऊंचाई के माप में 96, छाती के माप में 17, लंबी कूद में 59, ऊंची कूद में 208 व दौड़ में 31 अभ्यर्थी बाहर हो गए।

पहले दिन की भर्ती में 493 ने पास किया है मैदान

भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 1146 पुरुष उम्मीदवारों बुलाया गया था। सुबह छह बजे शुरू हुई मैदान प्रक्रिया के लिए 1146 पुरुष उम्मीदवारों में से 931 उम्मीदवार पहुंचे। इसमें 493 युवा शारीरिक क्षमता एवं मैदान पास कर पाए, जबकि 438 बाहर हो गए। इसमें लंबाई के माप में 135, छाती के माप में 38, लंबी कूद में 58, ऊंची कूद में 170 व 37 युवा दौड़ ही पास नहीं कर पाए।

chat bot
आपका साथी