प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सात कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय बंद, टेट पर संकट के बादल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला के सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते दो दिनों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय बंद कर दिया है। अध्यापक पात्रता परीक्षा पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:11 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:11 AM (IST)
प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सात कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय बंद, टेट पर संकट के बादल
शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया है।

जेएनएन, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय धर्मशाला के सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते दो दिनों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय बंद कर दिया है।

बोर्ड कार्यालय बंद होने के चलते 29 नवंबर से बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाले अध्यापक पात्रता परीक्षा पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बोर्ड अस्थायी समय के लिए टेट स्थागित कर देगा। इसका मुख्य कारण ये है कि बोर्ड ने अभी तक परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सामग्री यानि उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र भी नहीं भेजे हैं। अब दो दिनों के बाद यानि 28 नवंबर को कार्यालय खुलेगा तो उसी दिन परीक्षा सामग्री पूरे प्रदेश में पहुंचाना संभव नहीं है। आठ विषयों की टेट 29 नवंबर से हुआ होगी और नौ दिसंबर तक संचालित करने की बोर्ड की योजना थी। इसको लेकर बोर्ड ने परीक्षा केंद्र में केंद्र स्टाफ की नियुक्त भी कर दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्‍टर गुरदर्शन गुप्ता ने जनता से अपील की है कि कोरोना को लेकर खुद एहतियात बरतें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिम सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का सफल बनाने एवं कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें एवं उन्हें सही जानकारी दें।

chat bot
आपका साथी