45 मील में मकान में भड़की आग, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र शाहपुर शाहपुर के 45 मील में रविवार को एक मकान में आग लगने से हजारों रुप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:00 AM (IST)
45 मील में मकान में भड़की 
आग, हजारों का नुकसान
45 मील में मकान में भड़की आग, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र, शाहपुर : शाहपुर के 45 मील में रविवार को एक मकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। घटना के समय मकान में कोई भी नहीं था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया और खुद भी काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। मकान हरदेई शर्मा पत्नी अजुध्य शर्मा निवासी खनियारा रोड धर्मशाला ने खरीदा है। मकान में कोई भी नहीं रहता है। मालिक कभी कभार ही देखभाल के लिए आते हैं।

chat bot
आपका साथी