Shimla Landslide: शिमला में भारी बारिश के कारण रुलदुभट्टा में घर गिरा, नौ साल की बच्ची दबी

Shimla Landslide हिमाचल प्रदेश में बारिश और नुकसान का दौर लगातार जारी है। शहर में बारिश का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में डंगा गिरने से लोगों के घरों पर खतरा मंडराने लगा था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:49 AM (IST)
Shimla Landslide: शिमला में भारी बारिश के कारण रुलदुभट्टा में घर गिरा, नौ साल की बच्ची दबी
हिमाचल प्रदेश में बारिश और नुकसान का दौर लगातार जारी है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Landslide, हिमाचल प्रदेश में बारिश और नुकसान का दौर लगातार जारी है। शहर में बारिश का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में डंगा गिरने से लोगों के घरों पर खतरा मंडराने लगा था। वहीं अब शनिवार को सुबह ही छह बजे नगर निगम के वार्ड नंबर दो में रुलदूभट्टा में एक झोपड़ी नुमा घर (ढारा) गिरने से नौ साल की बच्ची इसकी चपेट में आ गई। बच्ची को इलाज के लिए राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में ले जाया गया है। प्रशासन ने इसे व साथ लगते ढारे को भी खाली करवा लिया है। यह घटना सुबह 6 बजे की है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हादसे के तीन घंटे बीत जाने के बाद कोई भी प्रशासन या नगर निगम का अधिकारी मौके पर नही पहुंचा।

हालांकि हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पार्षद संजीव ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि यह सुबह 6 बजे की घटना है। इस ढारे के साथ बनाए गए शौचालय का हिस्सा गिरा है। एक बच्ची इसकी चपेट में आई है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची को आइजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में बारिश के चलते अन्य ढारों को भी खतरा हो गया है। यहां के लोग अब बारिश से डरने लगे हैं।

उनका कहना है कि शहर में कहीं भी घटना होती है तो प्रशासन से लेकर नेता वहां पर पहुंच जाते हैं, लेकिन गरीब व आम आदमी के घर पर बच्चे घायल हो जाते हैं तो पार्षद को छोड़कर कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचताा। शहर में इससे पहले पंथाघाटी में भूस्खलन में वाहन दब गया था और एक बहुमंजिला भवन पर भी खतरा मंडराने लगा है।

chat bot
आपका साथी