बारिश से किन्नू में मकान धंसा, परिवार को निरंकारी भवन में किया शिफ्ट

House Damage by Rain हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिला ऊना में भी लगातार हो रही बारिश आफत लेकर आई है। ऊना जिले में महिला पुलिस थाना के साथ साथ कई जगह पर पानी भर गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 08:41 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 08:41 AM (IST)
बारिश से किन्नू में मकान धंसा, परिवार को निरंकारी भवन में किया शिफ्ट
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

भरवाईं, संजीव ठाकुर। House Damage by Rain, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जिला ऊना में भी लगातार हो रही बारिश आफत लेकर आई है। ऊना जिले में महिला पुलिस थाना के साथ साथ कई जगह पर पानी भर गया। रविवार व सोमवार को हुई बारिश ने कई जगह कहर ढाया है। बारिश से सोमवार को गगरेट घनारी से दौलतपुर रोड पर संघनई के पास कुछ देर मार्ग अवरुद्ध रहा। वहीं सोमवार को बारिश के कारण भरवाईं तहसील के किन्नू गांव में एक व्यक्ति के मकान धंसने का मामला सामने आया है।

सूचना के अनुसार मकान मालिक बलराज सिंह पुत्र उधो राम गांव किन्नू का घर एक डंगे पर बना है। भारी बारिश से एक तरफा डंगा धंस गया है। इस कारण मकान को भी क्षति पहुंची है। वहीं डर के मारे बलराज परिवार सहित बाहर आ गया था। वहीं मामले की सूचना पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को दी गई। वहीं पुलिस टीम ने भी मौके का जायजा लिया। आला अधिकारियों को इस बाबत अवगत करवाया।

वहीं दूसरी तरफ भरवाईं उपतहसील के सब तहसीलदार रोहित जालटा ने भी मौके पर जाकर हालत की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक तिरपाल दी व प्राथमिक तौर पर पीड़ित परिवार को साथ लगते निरंकारी भवन में शिफ्ट कर दिया। वहीं सब तहसीलदार रोहित जालटा ने बताया पीड़ित परिवार को एक तिरपाल दी गई है व उनको साथ लगते निरंकारी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा हैं।

chat bot
आपका साथी