मलाणा गांव के निरांग में स्‍लेटपोश मकान में भड़की आग, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

Malana Village Fire Incident प्राचीन लोकतंत्र वाले मलाणा गांव के साथ लगते निरांग में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह आग की घटना बीती रात को पेश आई। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:36 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:36 PM (IST)
मलाणा गांव के निरांग में स्‍लेटपोश मकान में भड़की आग, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
प्राचीन लोकतंत्र वाले मलाणा गांव के साथ लगते निरांग में एक मकान में आग लग गई।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Malana Village Fire Incident, प्राचीन लोकतंत्र वाले मलाणा गांव के साथ लगते निरांग में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह आग की घटना बीती रात को पेश आई। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई और जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग कुल्लू की टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग कुल्लू के फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने बताया कि उन्हें बीती रात करीब 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली।

आग लगने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उनका दल मौके के लिए रवाना हुआ और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यह मकान तीन मंजिला स्लेट पोश था जो जलकर राख हो गया है। मकान सवारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामू निवासी मलाणा का था, जिन्हें चार लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने मिलकर करीब 20 लाख की संपत्ति को आग पर काबू पाकर बचा लिया है जबकि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। दो दिनों में जिला कुल्लू में आगजनी की यह दूसरी घटना है इसे पहले बुधवार को दोरनाला के डाबरी में भी एक मकान मैं आग लगी जिसमें दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ था।

chat bot
आपका साथी