नाहन के माजरा में 5.50 करोड़ से बनेगा हॉकी एस्ट्रोटर्फ

जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा के मैदान को जल्द ही हॉकी एस्ट्रोटर्फ में बदला जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय द्वारा 5.50 करोड रुपये की बजट राशि स्वीकृत कर दी गई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:37 PM (IST)
नाहन के माजरा में 5.50 करोड़ से बनेगा हॉकी एस्ट्रोटर्फ
माजरा के मैदान को जल्द ही हॉकी एस्ट्रोटर्फ में बदला जाएगा।

नाहन, राजन पुंडीर। जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा के मैदान को जल्द ही हॉकी एस्ट्रोटर्फ में बदला जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय द्वारा 5.50 करोड रुपये की बजट राशि स्वीकृत कर दी गई है। पिछले एक दशक से जिला सिरमौर में माजरा ग्राउंड को हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाने की मांग चल रही थी। करीब 3 वर्ष पूर्व विभाग की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को इस संदर्भ में दोबारा प्रपोजल भेजी गई थी। जिस पर हाल ही में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजट स्वीकृति की घोषणा की है।

उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष में यह बजट मिल जाएगा। नवंबर 2020 में भी इस मैदान के संदर्भ में कुछ जानकारी मांगी गई थी तथा इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। वर्तमान में माजरा में लड़कियों का स्पोर्ट्स हॉस्टल है। जहां पर कोरोना से पहले 20 से 25 लड़कियां रहकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रही थी। करीब 5 माह पूर्व माजरा के हॉकी कोच रिटायर हो चुके हैं। उसके बाद से सरकार ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोई भी कोच नहीं भेजा है। पिछले डेढ़ वर्ष से जब से कोरोना चला हुआ है। तब से हॉस्टल भी बंद है। अब हॉस्टल, जब भी दोबारा खुलेंगे। उसके बाद ही पता चलेगा कि कितने अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्पोर्ट्स स्कूल में भेजा है। इस हॉस्टल कि पिछले दशकों में कई लड़कियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी, बैडमिंटन व कबड्डी में कई पदक अपने नाम किए हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल सचिव स्तर पर प्रदेश के चारों हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का खाका तैयार होकर केंद्रीय मंत्रालय से इसके लिए बजट की स्वीकृति के लिए पत्राचार किया जा रहा है। माजरा ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए वेबकोस नामक कंपनी को टेंडर देने की जानकारी मिली है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह स्टेडियम कितना बड़ा होगा, किस तरह से बनेगा, कितने कोच यहां पर आएंगे तथा कितनी छात्राएं अब करोना काल के बाद हॉस्पिटल में आएंगी। कौन इन को कोचिंग देगा। क्योंकि कुछ महीनों से स्पोर्ट्स हॉस्टल में कोई भी हॉकी का कोच नहीं है।

उधर जब इस संदर्भ में जिला सिरमौर के कार्यवाहक युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मनोज शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें केवल इतनी जानकारी है कि माजरा में बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए 5.50 करोड रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। किस तरह बनेगा, कब बनेगा, किस कंपनी को यह टेंडर हुआ है। इस विषय में खेल सचिव स्तर पर ही पत्राचार हो रहा है, उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी