Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी शुष्‍क बना रहेगा मौसम पर बढ़ेगी ठंड, यहां माइनस तीन पहुंचा तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम के तेवर शुष्‍क बने रहेंगे। लोगों को बारिश के लिए लंबा इंतजार करना होगा। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 07:58 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 07:59 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी शुष्‍क बना रहेगा मौसम पर बढ़ेगी ठंड, यहां माइनस तीन पहुंचा तापमान
हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम के तेवर शुष्‍क बने रहेंगे।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम के तेवर शुष्‍क बने रहेंगे। लोगों को बारिश के लिए लंबा  इंतजार करना होगा। इस बीच तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है, इसमें और गिरावट आई है। अब यह -3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना और शिमला में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शिमला की अपेक्षा मैदानी स्थानों पर न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। सोलन सहित कई अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 9.6, 17.8 सुंदरनगर, 5.5, 27.7 भुंतर, 5.4, 24.6 कल्पा, 3.0, 17.8 धर्मशाला, 13.2, 22.4 ऊना, 10.4, 29.4 नाहन, 13.3, 24.0 केलंग, -3.5, 11.8 सोलन, 4.9, 24.5

यह भी पढ़ें: रोहतांग दर्रा बना टूरिस्‍ट प्‍वाइंट, बर्फ की मोटी परत के बीच मस्‍ती कर रहे सैलानी, देखिए वीडियो

chat bot
आपका साथी