Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना बन रही है। लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद है। प्रदेश में आगामी दिनों बारिश हाे सकती है। प्रदेश में बादल जुटने शुरू हो गए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:54 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में करवट बदलेगा मौसम, कुछ स्‍थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना बन रही है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना बन रही है। लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद है। प्रदेश में आगामी दिनों बारिश हाे सकती है। प्रदेश में बादल जुटने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पहली दिसंबर से प्रदेश में मौसम के तेवर बदलेंगे और एक दो स्थानों पर वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में कुछ जगह पर बर्फबारी होने की संभावना है। दो दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

शनिवार को प्रदेश में धूप के खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। आगामी दिनों में मौसम में विशेष कोई अंतर नही आएगा। न्यूनतम तापमान में एक-दो स्थानों पर और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में पहली नवंबर को बहुत ज्‍यादा शादी समारोह हैं। ऐसे में बारिश होने पर लोगों के जश्‍न में खलल पड़ सकता है। हालांकि किसानों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान गेहूं की बिजाई की तैयारी में हैं।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.2, 15.6 सुंदरनगर, 2.3, 23.0 भुंतर, 3.0, 22.4 कल्पा, -0.8, 13.8 धर्मशाला, 8.8, 19.2 ऊना, 7.2, 25.0 नाहन, 12.2, 21.0 केलंग, -3.1, 11.8 पालमपुर, 6.0, 17.1 सोलन, 3.4, 22.0 मनाली, 2.2, 15.5
chat bot
आपका साथी