Himachal Weather Update: आज पांच जिलों में बारिश सहित आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मानसून झमाझम बरस रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने आज सोमवार को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:59 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज पांच जिलों में बारिश सहित आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मानसून झमाझम बरस रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने आज सोमवार को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

24 घंटे के दौरान हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। चंबा के सलूणी में सबसे अधिक 32 मिलीमीटर, कसौली में 19, रेणुकाजी में 16 और डलहौजी में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। रविवार को बारिश से न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान केलंग में रहा।

कल्पा में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। सात स्थानों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, चंबा व भुंतर में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.3, 21.6 सुंदरनगर, 20.2, 32.6 भुंतर, 19.4, 32.4 कल्पा, 10.5, 22.6 धर्मशाला, 17.6, 27.8 ऊना, 23.0, 36.7 नाहन, 22.4, 27.5 केलंग, 8.9, 19.2 सोलन, 18.5, 28.0
chat bot
आपका साथी