Himachal Weather Update: प्रदेश में आज पांच जिलाें के लिए अलर्ट जारी, बारिश के साथ आंधी की चेतावनी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में रात से बारिश का दौर जारी है। सुबह कुछ देर धूप खिलने के बाद फ‍िर से बादल छा गए हैं। प्रदेश के पांच जिलों के लिए आज अलर्ट जारी किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:46 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज पांच जिलाें के लिए अलर्ट जारी, बारिश के साथ आंधी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में रात से बारिश का दौर जारी है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में रात से बारिश का दौर जारी है। सुबह कुछ देर धूप खिलने के बाद फ‍िर से बादल छा गए हैं। प्रदेश के पांच जिलों के लिए आज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जून को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 व 24 जून को मौसम साफ रहेगा। 25 जून से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। प्रदेश में लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

शनिवार को कई स्थानों पर बारिश से भूस्खलन हुआ, जिससे मकानों को नुकसान हुआ है। शिमला में दो, सिरमौर व मंडी में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मंडी में एक गोशाला को भी नुकसान हुआ। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान मंडी के जोगेंद्रनगर में सबसे अधिक 21 और धर्मशाला में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।  शिमला को छोड़ बाकी सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.5, 22.3 सुंदरगनर, 20.4, 33.1 भुंतर, 18.3, 32.1 कल्पा, 8.2, 18.3 धर्मशाला, 17.2, 27.6 ऊना, 25.2, 37.4 नाहन, 20.3, 27.0 केलंग, 8.0, 19.2 सोलन, 19.0, 29.5

झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

ऊना। गर्मी से जूझ रहे ऊनावासियों को झमाझम बारिश ने ठंडक पहुंचाई है। शनिवार देरशाम तेज हवा चलने के साथ हुई बारिश से कुछ देर में ही गलियां पानी से लबालब भर गईं। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों को बारिश से बचने के लिए आसपास की बंद दुकानों के आगे सहारा लेना पड़ा। सड़कों पर कई लोग स्वयं को कपड़े से ढककर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे और बारिश का लुत्फ भी साथ लेते नजर आए। ऊना शहर व आसपास के कई गांवों में बारिश का क्रम शाम सात बजे के बाद भी जारी था। बारिश से पूर्व शाम साढ़े चार बजे ऊना का अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था। बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत महसूस की गई। स्थानीय मौसम समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि ऊना में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। शनिवार शाम को हुई बारिश का आंकड़ा अभी रविवार सुबह दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी