Himachal Weather Update: प्रदेश में कल से फ‍िर करवट बदल सकता है मौसम, बारिश और हिमपात की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कल यानी बुधवार से एक बार फ‍िर मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि तीन मार्च को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में कल से फ‍िर करवट बदल सकता है मौसम, बारिश और हिमपात की संभावना
हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फ‍िर मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में कल यानी बुधवार से एक बार फ‍िर मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश में एक बार फ‍िर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि तीन मार्च को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का एहसास होने लगा है। दो दिन के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं, अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल हो गई है। कुल्लू प्रशासन ने सैलानियों को टनल तक जाने की अनुमति दे दी है। अटल टनल बहाल होते ही पर्यटकों ने सिस्सू में दस्तक दी। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया टनल से पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

भूस्खलन होने से मनाली-केलंग मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। मुलिंग पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से रविवार रात को मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली में जुट गया था। सोमवार दिन में साढ़े 10 बजे सड़क को बहाल किया गया।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 6.0, 16.3 सुंदरनगर, 5.6, 24.8 भुंतर, 5.6, 23.2 कल्पा, -1.0, 13.4 धर्मशाला, 7.6, 20.2 ऊना, 8.0, 30.2 केलंग, -5.4, 8.6 सोलन, 3.6, 24.0 मनाली, 2.8, 17.0 बिलासपुर, 8.5, 25.5 हमीरपुर, 8.3, 25.3 डलहौजी, 5.5, 9.0 कुफरी, 4.3, 9.9
chat bot
आपका साथी