Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। रविवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। रविवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली गिर सकती है। लाहुल-स्पीति, किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है।

सोमवार को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए बारिश और ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर और बुधवार को कुल्लू, शिमला व सिरमौर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में शनिवार को भी धूप खिली रही, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस समय प्रदेश के दो शहरों ऊना व बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि धुंध हटने के बाद हवा चलना शुरू हुई है, जिसके कारण तापमान में कमी आई है। सुबह-शाम को ठंड का एहसास हो रहा है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.2, 19.4 सुंदरनगर, 5.8, 28.9 भुंतर, 5.4, 26.9 कल्पा, -0.7, 14.4 धर्मशाला, 10.8, 22.6 ऊना, 9.0, 32.4 नाहन, 13.9, 29.0 केलंग, -3.4, 10.3 पालमपुर, 8.5, 23.0 सोलन, 6.5, 27.2 मनाली, 3.0, 17.4 कांगड़ा, 8.3, 29.2 मंडी, 6.1, 28.1 बिलासपुर, 6.1, 31.0 हमीरपुर, 5.7, 28.7 चंबा, 6.0, 27.4 डलहौजी, 6.1, 13.6 कुफरी, 2.4, 12.6
chat bot
आपका साथी