Himachal Weather Update: प्रदेश में चार अप्रैल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, यहां14 साल बाद इतना तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 08:00 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में चार अप्रैल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, यहां14 साल बाद इतना तापमान
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आठ अप्रैल तक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

तीन दिन से खिल रही तेज धूप के कारण सोलन में 14 साल के बाद 30 मार्च सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले इस माह सोलन में सबसे अधिक तापमान 31 मार्च, 2007 को 31.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में यहां तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 13.4, 24.4 सुंदरनगर, 14.1, 32.8 भुंतर, 10.9, 29.2 कल्पा, 2.0, 17.2 धर्मशाला, 11.2, 25.2 ऊना, 17.2, 36.0 नाहन, 19.3, 32.1 केलंग, 0.1, 7.0 सोलन, 14.2, 33.0
chat bot
आपका साथी