Himachal Weather Update: आज से सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, दो दिन भारी बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से मौसम करवट बदलेगा। तीन और चार फरवरी को प्रदेश में बारिश और भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने इसको लेकर यलाे अलर्ट भी जारी किया है। जनवरी में न के बराबर बारिश हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 08:18 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 08:18 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज से सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, दो दिन भारी बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से मौसम करवट बदलेगा।

धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से मौसम करवट बदलेगा। तीन और चार फरवरी को प्रदेश में बारिश और भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने इसको लेकर यलाे अलर्ट भी जारी किया है। जनवरी में न के बराबर बारिश हुई है। लेकिन फरवरी में अब मौसम रुख बदलेगा। सोमवार यानी एक फरवरी को सुबह ही आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है पहली फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। बारिश व बर्फबारी होने से लोगों को शुष्‍क ठंड व कोहरे से राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी