Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, बारिश व बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदलने लगा है। प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। आठ जनवरी तक बर्फबारी व बारिश जारी रहने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 08:12 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 08:12 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से सक्रिय होंगी पश्चिमी हवाएं, बारिश व बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदलने लगा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम फ‍िर से करवट बदलने लगा है। प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। आठ जनवरी तक बर्फबारी व बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चार व पांच जनवरी को प्रदेश के ऊंचे व मध्यपर्वीतय क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों की रानी शिमला में इन दिनों पर्यटक धूप का आनंद उठा रहे हैं, जबकि दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ के धुंध के आगोश में रहने से वहां तापमान शिमला से कम है। शिमला में 6.8 डिग्री, दिल्ली में 1.1, हिसार में -1.2, करनाल में 3.5, जैसलमेर राजस्थान में 5.1, चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन में दूध में देर तक बैठना मुश्किल हो रहा है और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 17 डिग्री व सोलन में 21.0 दर्ज किया गया है।

प्रदेश मेें अभी भी 73 सड़कें बाधित हैं। लाहुल में 46, उदयपुर में 13, काजा में एक, कुल्लू में आठ, चंबा में चार व डोडराक्वार में एक सड़क बंद है। कुल्लू में पांच ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 6.8, 16.1 सुंदरनगर, 1.1, 19.7 भुंतर, 1.7, 18.6 कल्पा, -0.6, 11.6 धर्मशाला, 3.2, 13.8 ऊना, 3.8, 17.7 नाहन, 6.9, 17.8 केलंग, -8.4, 0.4 सोलन, 1.1, 21.0
chat bot
आपका साथी