Himachal Weather Update: आज से करवट बदलेगा मौसम, आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। आज से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं सूखने के कगार पर पहुंच चुकी खरीफ फसलों को भी संजीवनी मिलेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 07:55 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 07:55 AM (IST)
Himachal Weather Update: आज से करवट बदलेगा मौसम, आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है।

धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। आज से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, सूखने के कगार पर पहुंच चुकी खरीफ फसलों को भी संजीवनी मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों ने आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन में सात जुलाई से चार दिन तक आंधी व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी है।

आठ जुलाई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे प्रदेश में होगा, जिससे उमस भरी गर्मी के साथ किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बारिश होने की संभावना है। कुछ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है।

मानसून में बारिश न होने से सेब के साथ खरीफ की फसलें और सब्जियां प्रभावित हुई हैं। इसके कारण सेब का आकार नहीं बढ़ा है और अब सेब को मंडियों में लाना पड़ रहा है। प्रदेश में धूप खिलने से दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 17.9, 27.0 सुंदरनगर, 21.7, 35.4 भुंतर, 21.0, 35.1 कल्पा, 12.3, 26.4 धर्मशाला, 20.8, 30.6 ऊना, 26.4, 40.0 नाहन, 25.4, 33.1 केलंग, 10.5, 23.6 सोलन, 20.6, 33.0
chat bot
आपका साथी