Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा। तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को चंबा व कांगड़ा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 08:19 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 08:19 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज से करवट बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम करवट बदलेगा। तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को चंबा व कांगड़ा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के सात जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर गेहूं की फसल पर संकट आ गया है। सर्दियों में भी हिमपात कम हुआ है, ऐसे में नदी-नालों का जलस्तर भी कम है।

प्रदेश के सिंचित क्षेत्रों में भी फसल सूख रही है। ऐसे में अगर अब पर्याप्त बारिश होती है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि अब तेज हवा और बारिश स्टोन फ्रूट के लिए नुकसानदायक है। इन दिनों फलदार पौधों पर फूल आ गए हैं, जो बारिश से झड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी