Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन बाद फ‍िर बदलेगा मौसम, यहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश व हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा दो दिन बाद फ‍िर बारिश की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:38 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:38 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन बाद फ‍िर बदलेगा मौसम, यहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा
हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फ‍िर बारिश की संभावना है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश व हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा दो दिन बाद फ‍िर बारिश की संभावना है। प्रदेश में बुधवार को तीन दिन बाद अधिकांश भागों में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल छाने से ठंडी हवा चलने से सर्दी का एहसास हो रहा है। आगामी तीन दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने से तापमान में सुधार होगा। कल्पा व केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। ऊना शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

रोहतांग दर्रे व अटल टनल के दोनों छोर पर बुधवार सुबह से हिमपात का क्रम जारी रहा जबकि मनाली में बारिश हुई। अटल टनल रोहतांग के दोनों ओर डेढ़ फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई। बुधवार को भी अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद रही। पर्यटन स्थल राहनीनाला, मढ़ी, ब्यासनाला, राहलाफल, गुलाबा, सोलंगनाला, धुंधी, फातरु, कोठी व अंजनी महादेव में हिमपात हुआ। कुल्लू जिले की सराज व बंजार घाटी के कई स्थानों पर भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।

तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम तापमान शिमला  8.4 19.4 सुंदरनगर, 7.9, 27.5 भुंतर, 6.1, 25.2 कल्पा, -1.0, 12.0 धर्मशाला, 8.0, 20.2 ऊना, 10.0, 33.0 नाहन, 12.1, 27.6 केलंग, -5.8, 2.8 पालमपुर, 10.2, 18.0 सोलन, 6.5, 26.5 मनाली, 3.6, 9.0 कांगड़ा, 12.6, 28.2 मंडी, 8.1, 20.0 बिलासपुर, 11.0, 29.0 हमीरपुर, 10.7, 28.6 चंबा, 10.1, 21.8 डलहौजी, 5.6, 11.1 कुफरी, 5.9, 7.2

chat bot
आपका साथी