Himachal Weather Updateः प्रदेश में दो दिन बाद फिर करवट बदल सकता है मौसम, यहां तापमान माइनस में

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश व हिमपात के बाद मौसम ने राहत दी है। माैसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 08:02 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 08:02 AM (IST)
Himachal Weather Updateः प्रदेश में दो दिन बाद फिर करवट बदल सकता है मौसम, यहां तापमान माइनस में
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश व हिमपात के बाद मौसम ने राहत दी है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश व हिमपात के बाद मौसम ने राहत दी है। माैसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। 28 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इसका बहुत अधिक प्रभाव प्रदेश में नहीं होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण एक दो स्थानो पर वर्षा की संभावना है।

प्रदेश में शनिवार को मौसम के साफ रहने से ठंड से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में छह से दस डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान में वृद्धि सोलन में दस डिग्री की दर्ज की गई। प्रदेश के कल्पा और केलंग में न्यूनतम तापमान अभी भी शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश में सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। हथंकि ये सामान्य से चार से पांच डिग्री कम दर्ज किए गए हैं। न्यूनतम तापमान लगभग सभी स्थानों पर सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में अभी भी 180 के करीब सड़कें बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में कहां कितना तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 7.4, 20.3 सुंदरगनर, 8.0, 29.2 भुंतर, 4.4, 27.0 कल्पा, -1.6, 9.4 धर्मशाला, 9.0, 21.6 ऊना, 14.0, 31.4 नाहन, 15.3, 27.3 केलंग, -6.1, 5.4 सोलन, 7.3, 27.4

chat bot
आपका साथी