Himachal Weather Update: मौसम में बदलाव आने की संभावना बेहद कम, जानिए कब तक साफ रहेगा

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आगामी एक सप्ताह में मौसम में बदलाव आने की संभावना कम है। कुछ हिस्सों में दो दिन पहले हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 08:14 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 08:14 AM (IST)
Himachal Weather Update: मौसम में बदलाव आने की संभावना बेहद कम, जानिए कब तक साफ रहेगा
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आगामी एक सप्ताह में मौसम में बदलाव आने की संभावना कम है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो दिन पहले हुई हल्की बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि हुई है। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। लाहुल घाटी में तीन पेयजल परियोजनाएं बाधित हैं। केलंग व कल्पा में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। लाहुल घाटी सहित कई क्षेत्रों में 76 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग तीन राष्ट्रीय राजमार्गों व एक राजमार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा है।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 3.8, 16.5 सुंदरनगर, 4.0, 24.5 भुंतर, 2.9, 23.2 कल्पा, -1.8, 12.0 धर्मशाला, 7.6, 18.8 ऊना, 7.4, 28.2 नाहन, 12.1, 23.3 केलंग, -7.8, 4.4 पालमपुर, 7.0, 22.5 सोलन, 2.6, 23.2 मनाली, 1.4, 16.0 कांगड़ा, 8.1, 24.6 मंडी, 3.1, 24.1 बिलासपुर, 7.0, 25.5 हमीरपुर, 7.2, 25.3 चंबा, 4.7, 23.5 डलहौजी, 4.5, 10.2 कुफरी, 0.8, 9.4

chat bot
आपका साथी