Himachal Weather Update: चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना, फ‍िर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 07:54 AM (IST)
Himachal Weather Update: चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना, फ‍िर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून
हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। छह व सात सितंबर से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है अब बारिश का क्रम कम होता चला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होते रहने के कारण मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। मानसून सामान्य तौर पर सितंबर के पहले पखवाड़े तक रहता है और उसके बाद मानसून की वापसी होने लगती है।

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में हल्‍की बर्फबारी होने और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होने से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। बुधवार को नाहन शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला शहर में रात को 8.4 और दिन में दो मिलीलीटर बारिश हुई। हालांकि आइएमडी के विशेषज्ञ सितंबर में ज्‍यादा बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। पांच दिन के बाद प्रदेश में भी बारिश का क्रम लंबा भी हो सकता है। बीते दिनों पहाड़ों पर हुए हलके हिमपात के बाद प्रदेश के ऊंचाई व मध्‍यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश का क्रम जारी रहा तो सर्दी का मौसम भी जल्‍दी दस्‍तक दे सकता है।

राज्य में तापमान की स्थिति शहर, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.7, 21.8 सुंदरनगर, 20.3, 30.5 भुंतर, 19. 4, 32.4 कल्पा, 11.3, 17.8 धर्मशाला, 17.8, 27.6 ऊना, 22.0, 34.2 नाहन, 22.4, 25.4 केलंग, 11.7, 22.4 पालमपुर, 18.4, 26.1 सोलन, 19.2, 29.0 मनाली, 15.8, 25.0 कांगड़ा, 20.2, 31.2 मंडी, 19.1, 31.3 बिलासपुर, 20.5, 31.5 हमीरपुर, 20.8, 31.2 चंबा, 18.6, 30.1 डलहौजी, 14.9, 20.3 कुफरी, 13.5, 15.6

chat bot
आपका साथी