Himachal Weather Update: मौसम फ‍िर बदलने लगा करवट, छह जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे

Himachal Weather Update प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदलने लगा है। सोमवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। संभावना जताई जा रही है कि कल यानी मंगलवार से मौसम बदल सकता है व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 07:59 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 07:59 AM (IST)
Himachal Weather Update: मौसम फ‍िर बदलने लगा करवट, छह जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे
प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदलने लगा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदलने लगा है। सोमवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है। संभावना जताई जा रही है कि कल यानी मंगलवार से मौसम बदल सकता है व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग कुछ दिन मौसम के साफ रहने की संभावना जता रहा था। एक बार फ‍िर से शीतलहर तेज हाे सकती है। प्रदेश में छह स्थानों केलंग, कल्पा, सुंदरनगर, भुंतर, मनाली व मंडी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। शिमला को छोड़ प्रदेश में धुंध और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

शिमला में धूप के खिलने से न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की वृद्धि हुई है। धर्मशाला व डलहौजी से भी शिमला का अधिकतम तापमान अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर रविवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।

जयपुर व दिल्‍ली में शिमला से ज्‍यादा ठंड

इस सीजन में पहली बार है जब शिमला से ज्यादा ठंड दिल्ली, जयपुर व चंडीगढ़ में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.1 दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3.4, चंडीगढ़ में 4.6 और जयपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: कार सवार युवकों से 12 बोर की बंदूक बरामद, पुलिस ने हथियार जब्‍त कर किया मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: Panchayat Election: चुनाव लड़ने के दावेदारों ने छुड़ाए नेताओं के पसीने, एक सीट पर कई ठोक रहे ताल

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के मामलों में कमी व स्वस्थ होने वालों की बढ़ती तादाद ने 12 फीसद तक घटाए एक्टिव केस

अटल टनल रोहतांग में उमड़े पर्यटक

वहीं, क्रिसमस नजदीक आते ही मनाली में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। इस कारण रविवार को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि पर्यटकों को प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल से आगे सिस्सु की ओर नहीं जाने की सलाह दी है, लेकिन रविवार को भी पर्यटक उस ओर चल दिए। सड़क में बर्फ व पानी जमने से वाहन फिसलने लगे और यातायात जाम लग गया। पुलिस अधीक्षक लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि सिस्सु में पुलिस कर्मचारी तैनात हैं और यातायात सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है।

कहां कितना रहा तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम केलंग, -11.0, -1.1 कल्पा, -1.2, 9.8 सुंदरनगर, -1.0, 21.1 भुंतर, -1.0, 17.6 मनाली, -0.4, 13.0 मंडी, -2.1, 19.6 चंबा, 0.6, 18.3 ऊना, 0.2, 23.8 धर्मशाला, 1.8, 13.6 डलहौजी, 5.6, 12.4 नाहन, 7.3, 20.0 शिमला, 8.1, 15.0

chat bot
आपका साथी