Himachal Weather Update: प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दो दिन हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 07:58 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दो दिन हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। खासतौर पर रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। शनिवार को कांगड़ा, पालमपुर व धर्मशाला सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पालमपुर में 17 मिलीमीटर, धर्मशाला में आठ, बैजनाथ में चार मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से हमीरपुर में एक मकान को नुकसान पहुंचा है, जबकि मंडी में दो और शिमला में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। केलंग में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

जिला कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से दिल्ली के चार पर्यटक नगरोटा बगवां के पास बनेर खड्ड का जलस्तर बढ़ने से फंस गए। युवक यहां सेल्फी लेने के लिए उतरे थे, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने से एकदम जलस्तर बढ़ गया। युवक जब तक कुछ समझ पाते एक टापू में फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, डलहौजी उपमंडल में शुक्रवार रात बिजली गिरने से विधायक आशा कुमारी के निवास स्थान जंद्रीघाट पैलेस परिसर में देवदार का विशाल पेड़ दो टुकड़ों में टूट गया। विधायक आशा कुमारी जो कि शिमला में हैं, ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। पैलेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, परंतु देवदार का काफी पुराना पेड़ क्षतिग्रस्त होने से निराशा जरूर हुई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 14.9, 22.6 सुंदरनगर, 19.3, 30.3 भुंतर, 19.3, 30.7 कल्पा, 10.6, 20.8 धर्मशाला, 17.0, 26.8 ऊना, 24.0, 33.6 केलंग, 9.9, 21.7 नाहन, 22.3, 28.0 सोलन, 17.8, 28.0

chat bot
आपका साथी