Himachal Weather Update: प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान, दो दिन बाद खूब बरसेंगे मेघ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने 22 जून को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 25 व 26 जून को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में आज मौसम साफ रहने का अनुमान, दो दिन बाद खूब बरसेंगे मेघ
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने 22 जून को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 25 व 26 जून को अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। मंगलवार सुबह ही तेज धूप निकलने से लोगों के मसीने छूट गए। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकतर क्षेत्र में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि दो दिन बाद मौसम करवट बदलेगा।

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर जिले के श्रीनयना देवी में सबसे अधिक 37 मिलीमीटर, मंडी के गोहर में 16, जोगेंद्रनगर में आठ और हमीरपुर के बड़सर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण चंबा में दो मकानों, मंडी, सिरमौर व ऊना में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। जबकि चंबा में पांच, कांगड़ा में दो और हमीरपुर में एक को पशुशाला को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 15.6, 23.8 सुंदरनगर, 20.5, 32.8 भुंतर, 19.9, 32.7 कल्पा, 11. 0, 21.6 धर्मशाला, 18.8, 28.2 ऊना, 24.2, 37.0 नाहन, 22.5, 29.0 केलंग, 9.3, 20.2 सोलन, 19.0, 30.0

औद्योगिक क्षेत्र में बरसात से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बरसात में आपदा से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। आपदा व आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। तहसीलदार नालागढ़, बद्दी व रामशहर को नोडल आफिसर नियुक्त कर दिया गया है। विभिन्न विभागों के 32 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए लगाई गई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। उपमंडल प्रशासन ने नदी-नालों व खड्डों किनारे बसे हुए लोगों व अन्य राज्यों के लोगों को विस्थापित करने के पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मिनी सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम तुरंत सहायता मुहैया करवाएगा।

chat bot
आपका साथी