Himachal Weather Update: उपचुनाव के दिन मौसम साफ रहने की संभावना, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को उपचुनाव के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और धूप खिली रहेगी। इससे मतदान की प्रतिशतता बढऩे की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में आज मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर अर्की व जुब्‍बल कोटखाई में मतदान होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 07:37 AM (IST)
Himachal Weather Update: उपचुनाव के दिन मौसम साफ रहने की संभावना, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ
हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को उपचुनाव के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को उपचुनाव के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और धूप खिली रहेगी। इससे मतदान की प्रतिशतता बढऩे की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में आज मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल कोटखाई में मतदान होगा। मौसम साफ रहने से चुनाव आयोग की भी बड़ी चिंता दूर हुई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आते दुर्गम क्षेत्रों में बीते दिनों भारी बर्फबारी हुई है। अभी भी कई मतदान केंद्रों पर बर्फ गिरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -3.2 दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित चार सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें तीन लाहुल स्पीति में और एक कुल्लू में बंद है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 9.0, 19.5 सुंदरनगर, 8.1, 27.6 भुंतर, 6.3, 25.4 कल्पा, 1.8, 17.1 धर्मशाला, 12.2, 23.2 ऊना, 12.7, 30.4 नाहन, 15.1, 25.7 केलंग, -3.2, 10.4 सोलन, 7.8, 25.2

chat bot
आपका साथी