Himachal Weather Update: प्रदेश में चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट, जानिए मौसम का हाल

Himachal Weather Update रोहतांग दर्रे सहित प्रदेश की चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम के साफ रहने की संभावना है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 08:18 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट, जानिए मौसम का हाल
रोहतांग दर्रे सहित प्रदेश की चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इन दिनों प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। हिमपात के कारण प्रदेश में करीब 85 सड़कें अब भी बंद हैं।

रोहतांग दर्रे सहित प्रदेश की चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ। इससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बादल छाए रहने के बावजूद निचले क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना जिला में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

हिमस्खलन की चेतावनी

हिम तथा आवधाव अध्ययन संस्थान ने अटल टनल रोहतांग मार्ग पर जगह-जगह हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने अपनी ओर से अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल करने की तैयारी कर ली है, लेकिन चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल फिलहाल सैलानियों के लिए बंद रखी है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 6.4, 15.1 सुंदरनगर, 6.5, 23.2 भुंतर, 5.1, 19.6 कल्पा, 1.4, 14.8 धर्मशाला, 7.0, 18.6 ऊना, 6.2, 24.3 नाहन, 10.4, 20.1 केलंग, -5.9, 4.3 सोलन, 5.0, 22.5

chat bot
आपका साथी