Himachal Weather Update: प्रदेश में लगातार लुढ़क रहा तापमान, शुष्‍क ठंड ने बढ़ाई लोगों की दिक्‍कत

Himachal Weather Update हिमाचल में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इन दिनों सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 09:40 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में लगातार लुढ़क रहा तापमान, शुष्‍क ठंड ने बढ़ाई लोगों की दिक्‍कत
हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट जारी है।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इन दिनों सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी। अभी मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन शुष्‍क ठंड लगातार बढ़ती रहेगी।

धूप खिलने के बावजूद हवा चलने के कारण प्रदेश में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट एक से दो डिग्री सेल्सियस तक आई है। प्रदेश में चार सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें दो लाहुल स्पीति में और चंबा व कुल्लू में एक-एक सड़क बंद है। प्रदेश में वीरवार को भी धूप खिली रही और हवा ने ठंड को बढ़ा दिया। शुष्‍क ठंड के कारण लोग वायरल जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम शिमला, 8.6, 18.0 सुंदरनगर, 5.3, 26.8 भुंतर, 4.6, 24.4 कल्पा, 1.6, 16.5 धर्मशाला, 11.6, 21.2 ऊना, 10.6, 28.2 नाहन, 12.9, 23.9 केलंग, -3.1, 12.5 सोलन, 5.0, 26.0 मनाली, 2.2, 16.6

chat bot
आपका साथी